अलीगढ़, मार्च 19 -- अलीगढ़, संवाददाता। संस्कार भारती द्वारा नवसंवत 2083 के स्वागत में गुरुवार सुबह शहर भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम स्थानीय जवाहर पार्क (नकवी पार्क) में हुआ। जहां सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर नववर्ष का शुभारंभ किया गया। सुबह 6:30 बजे सूर्य की पहली किरण के साथ ही कार्यक्रम शुरू हुआ। मंत्रोच्चारण के बीच बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान पार्क का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के बाद लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया कि संगठन से जुड़े लोगों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी अपने-अपने स्तर पर सूर्योपासना की। कई पदाधिकारियों ने अपने घरों और आसपास के पार्कों में अर्घ्य अर्पित कर नवसंव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.