बलिया, मई 30 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। पिछले एक सप्ताह से गर्मी और उमस ने बेहाल कर दिया था। सुबह होने के साथ ही सूरज के तेवर तल्ख हो जा रहे थे, लेकिन शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ले ली। सूर्योदय के बाद तीखी धूप की बजाय अंधियारा छा गया। सड़कों पर वाहनों की लाइटें जलानी पड़ीं। आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया। देखते ही देखते तेज आंधी चलने लगी और फिर बारिश शुरू हो गई। मौसम के इस बदले मिजाज ने लोगों को गर्मी से अचानक ही राहत दे दी। जिले का तापमान भी छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे लूढ़क गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गुरुवार को यह अधिकतम 36 और न्यूनतम 30 डिग्री तक था। अगले चौबीस घंटे के दौरान भी गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है। हालांकि तेज आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ और बिज...