देवरिया, दिसम्बर 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया- सलेमपुर मार्ग पर मिस्कारी स्थित सेंट्रल एकेडमी में रविवार को मकर संक्रान्ति पर्व को लेकर सूर्योत्सव कार्निवाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मकर संक्रान्ति पर्व पर छात्राओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक सृंजय मिश्रा एवं सांस्कृतिक निदेशक अनुराधा मिश्रा ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। के.जी. के बच्चों ने शानदार स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चों ने बैंड धुन पर मार्च पास्ट कर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्राओं ने भारत के विभिन्न राज्यों जैसे बिहार, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश व असम में ...