पीटीआई, जून 1 -- दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड की आंच अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि राजधानी दिल्ली में एक और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आ गया। घटना उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के एमसीडी कॉलोनी इलाके की है, जहां 25 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।बुराड़ी के रहने वाले हैं शुभम पुलिस के मुताबिक, रविवार को मॉडल टाउन थाने में पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि एक युवक को मृत अवस्था में विनायक अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान बुराड़ी के तोमर कॉलोनी निवासी साहिल (25) के रूप में हुई है। उसे उसके दोस्त शिव और शुभम अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- 'इसकी कहानी खत्...