नई दिल्ली, मार्च 12 -- सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रचा। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा। भारत की खिताबी जीत से 2023 के जख्मों पर मरहम लगा, जब वनडे वर्ल्ड कप में लगातार दस मैच जीतकर फाइनल में पहुंची रोहित शर्मा की टीम को अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया ने मात दी थी। तब दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में सन्नाटा छा गया था। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार ने अब ट्रॉफी जीतने के बाद 'पनौती नरेंद्र मोदी स्टेडियम' टैग पर चुप्पी तोड़ी है। 2023 में दिल तोड़ने वाली हार के बाद से ऐसी बातें शुरू हो गई थीं कि यह स्टेडियम भारतीय टीम के लिए पनौती है। इन बातों को तब और बल मिला जब सूर्या ब्रिगेड को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में अहमदाबाद में हार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.