नई दिल्ली, फरवरी 8 -- कहते हैं कि जो किस्मत में लिखा है, उसे कोई बदल नहीं सकता। ऐसा ही कुछ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ हुआ। सिराज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की रणनीति में नहीं थे लेकिन हर्षित राणा की चोट ने उनके दरवाजे खोल दिए। जुलाई 2024 के बाद पहला टी20 मैच खेलने उतरे गेंदबाज ने सबसे छोटे फॉर्मेट में शानदार कमबैक किया। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ मैच में चार ओवर के स्पेल में 29 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। भारत ने 161/9 का स्कोर खड़ा करने के बाद अमेरिका को 132/8 पर रोका और 29 रनों से जीत दर्ज की। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिराज की वापसी पर उन्हें टीम बस में गले लगाया था। सिराज ने खुलासा किया कि सूर्या का इमोशन वाला हग था। सूर्या ने ही सिराज को कॉल करके भारतीय टीम में एंट्री की जानकारी दी थी।'कभी सोचा नहीं था कि ऐसा हो...