काशीपुर, अप्रैल 27 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। सूर्या चौकी पुलिस ने रविवार शाम बॉर्डर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 16 बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने 11 बाइक चालकों के कोर्ट चालान किए, जबकि पांच वाहन चालकों से मौके पर ही 2500-2500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला। चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्ट ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है और संदिग्ध वाहनों की पहचान भी संभव हो पाती है। टीम में एसआई रवीश कुमार, कांस्टेबल नवीन शर्मा, कुंदन सिंह, राजीव कुमार, राजेश भट्ट और प्रणय राठ...