जामताड़ा, मार्च 1 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के दलदला (बीरसिंहपुर), कोल्हरिया, करमोई सहित आसपास के गांवों में रविवार को तीन दिवसीय सूर्याहू पूजा श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। पूजा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा स्थलों पर जुटी रही और पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना रहा। पूजा की शुरुआत शुक्रवार से हुई थी। दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने संयम व्रत रखकर संध्या समय तालाब किनारे घाट पूजन किया तथा रात्रि में खरना प्रसाद बनाकर ग्रहण किया। रविवार को तीसरे दिन प्रातः पुनः घाट पूजन किया गया। इसके बाद घरों में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। परंपरा के अनुसार सफेद बकरे की बलि देकर पूजा का समापन हुआ। पूजा के दौरान गांवों में भक्ति गीतों की गूंज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों ने पूजा के माध्यम...