आदित्यपुर, मई 25 -- चांडिल। सूर्यास्त का नजारा देखना चाहते है तो चांडिल डैम आइए! पहाड़ियों की गोद में सूर्यास्त का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। यह दृश्य पर्यटकों को रोमांचित करता है। सूर्य की सुनहरी लालिमा चांडिल डैम के सतह पर बिखरकर इसे और खूबसूरत बना देती है। इस दृश्य को पर्यटक अपने कैमरे में कैद करने के लिए लालायित रहते है। मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री एवं विभागीय सचिवों ने चांडिल डैम की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ कर चुके है। परंतु, सरकार की अनदेखी के कारण चांडिल डैम में पर्यटकों की सुविधाओं का अभाव है। झारखंड बनने के 25 वर्षों में पर्यटन को बढ़ावा को लेकर सरकार अगर संजीदगी से काम करती तो चांडिल डैम की पहचान विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में होता। यह भी पढ़ें- यूपी के 5 खूबसूरत वाटरफॉल्स, मानसून में देते हैं जन्नत का एहसास पर्यटन के व...