अयोध्या, मार्च 22 -- पूरा बाजार,संवाददाता। सूर्यवंशी उत्थान समिति के तत्वाधान में भगवान बक्श सिंह व विधायक अभय सिंह के आयोजन में ग्राम राजेपुर में जिला बस्ती व अयोध्या जनपद सहित आधा दर्जन जिलों में बसे 121 गांव के सूर्यवंश क्षत्रियों को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल सिंह कहा कि क्षत्रिय अपने रक्षा धर्म का पालन करते हए बच्चों को संस्कार युक्त उच्च शिक्षा दिलाएं ताकि बच्चे आगे चलकर माता-पिता के साथ - साथ क्षेत्र व देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि आपसी झगड़े पंचायतके माध्यम से हल करें जिससे धन व समय की बचत हो सके। समाज के लोग रक्षा धर्म का पालन करते हुए समाज के अन्य लोगों की सहायता एवं सहयोग कर आगे बढ़ें। जिससे समाज में हमारा गौरव कायम रह सके। बस्ती जिले के सूर्यवंश क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा आज के दौर में समाज ...