नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। वह कोलकाता के ईडन गार्डन्स में महज चार रनों से फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 28 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल हैं। उन्हें स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने नौवें ओवर में आउट किया और टी20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए। हालांकि, 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने फिफ्टी से चूकने के बावजूद आईपीएल में ग्लेन मैक्सवेल और निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ डाला।सूर्यवंशी 13 आईपीएल पारियों के बाद आगे दरअसल, सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 13 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अब तक 44 छक्के लगा दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.