बलिया, अक्टूबर 5 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। मथुरा के केएम विश्वविद्यालय में दो दिवसीय शैक्षिक समागम 'शिक्षा में श्रीमद्भगवद गीता आधारित मूल्यों का समावेश' विषयक संगोष्ठी व सम्मान समारोह में शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के कम्पोजिट विद्यालय पाण्डेयपुर सवन के शिक्षक सूर्य प्रकाश सिंह को एडूलीडर्स सम्मान मिला है। भीमपुरा निवासी सूर्य प्रकाश को सम्मान मिलने से जिले के शिक्षकों में खुशी है।एडूलीडर्स के तत्वावधान में 'शिक्षा में श्रीमद्भगवद्गीता के मूल्यों का समावेशन' विषय पर शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नैतिक और चारित्रिक मूल्यों की स्थापना के व्यावहारिक पहलुओं पर विचार-विमर्श करना था। संगोष्ठी में वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आज के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और तनावपूर्ण दौर में छात्रों क...