भदोही, अप्रैल 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। चिलचिलाती धूप और गर्मी हर दिन बढ़ती जा रही है। कड़ी धूप होने के कारण दोपहर में सड़कों पर वाहनों की संख्या घटने के साथ ही बाजारों में भीड़ कम हो जा रही है। वहीं शाम में धूप कम होने के बाद ही लोग घरों से निकल रहे हैं। अप्रैल महीने का अबतक सबसे गर्म दिन बुधवार को रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 41.0 तो न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। धूप से बचने के लिए राहगीर मुंह पर गमछा बांधकर बाहर निकल रहे थे। कड़ी धूप और गर्मी ने सबको बेहाल किया है। दोपहर में जरूरत पड़ने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। यह भी पढ़ें- सूर्यदेव बरसा रहे आग, घर में कैद हुए लोग वहीं गर्मी के कारण मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के चिकित्सक विवेक सिंह के मुताबिक गर्मी में स्वास्थ संब...