फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अप्रैल का महीना अभी विदा भी नहीं हुआ है। मगर गर्मी गजब ढा रही है। ऐसे में लोग सोचकर परेशान हो रहे हैं कि मई जून में गर्मी का क्या हाल होगा। सूर्यदेव के तेवर जून जैसे दिखायी पड़ रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पिछले पांच दिनों से पारे में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सुबह 9 बजे के बाद लू के गर्म थपेड़े लोगों को सहने पड़ रहे हैं। दोपहर 11 बजे के बाद तो हालात और भी अधिक खराब हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- अप्रैल में ही आग उगलने लगा आसमान, हाजीपुर में पारा 42degC पार ऐसे में लोग जरूरी काम से भी घर से निकलने को बचने का प्रयास कर रहे हैं। शाम और सुबह को ही जरूरी काम निपटाये जा रहे हैं। मंगलवार को भी सूर्यदेव के तेवर काफी तल्ख थे। ज्यो...