बुलंदशहर, फरवरी 13 -- मौसम के मिजाज में आ रहे बदलाव ने लोगों को परेशान कर दिया है। फरवरी के महीने में ही मार्च जैसी गर्मी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सूर्यदेव के तेवर खासे तल्ख नजर आए, जिससे दोपहर के समय लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। आलम यह रहा कि लोग भारी ऊनी कपड़ों को छोड़ अब हल्के कपड़ों में नजर आने लगे हैं। शुक्रवार की शुरुआत भले ही हल्की ठंड के साथ हुई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूरज की किरणों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह 11 बजे तक धूप सुहानी लग रही थी, लेकिन दोपहर होते-होते चटक धूप ने पसीने छुड़ा दिए। दोपहर में तेज धूप के कारण खुले में बैठना मुश्किल हो गया। हालांकि शाम ढलते ही ठंड महसूस की गई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। -आज से और बढ़ेगा तापमान मौस...