भदोही, फरवरी 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। तीखी धूप से तापमान चढ़ता जा रहा है। बुधवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री तक चढ़ गया। जबकि रात्रि में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम में आए परिवर्तन से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। धूप से बचाव को लोग सिर पर गमछा रख घर से बाहर निकलते नजर आए। महिलाएं व युवतियां भी धूप से बचाव को चेहरा व सिर ढंककर चल रही हैं। मौसम में आए बदलाव के बीच किसी तरह की लापरवाही सेहत के लिए घातक साबित हो सकती है। चिकित्सकों की माने तो धूप से छांव में आते ही तत्काल फ्रीज का पानी, कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम का सेवन कदापि न करें। भोजन में पर्याप्त सलाद को शामिल करें। बाजार में बिक रहे दूषित खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बच्चों की सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। मौसम में बदलाव आते ही लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.