भदोही, फरवरी 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सूर्यदेव की ताप से गर्मी में वृद्धि होने लगी है। तल्ख धूप से लोग छांव में जाने को विवश होने लगे हैं। हालांकि सुबह-शाम हल्का ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम परिवर्तित होते ही लोग गन्ना रस, मठ्ठा व दही का सेवन करने लगे हैं। सुबह-शाम हल्का ठंड व दिन में तीखी धूप से लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. प्रदीप की माने तो मौसम की दोहरी मार से बचना है तो सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। दिन-रात के तापमान में काफी बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग पर गौर करें तो रात्रि में न्यूनतम तापमान 13.7 तो दिन में तल्ख धूप से 29.3 सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम में आ रहा उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार कर सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...