छपरा, मई 8 -- सोनपुर के लोक सेवा आश्रम में भगवान सूर्य व शनि मंदिर का पांचवां स्थापना दिवस समारोह घूमघाम से संपन्न सोनपुर। सोनपुर के लोक सेवा आश्रम परिसर में अवस्थित भगवान सूर्य व भगवान शनि मंदिर का पांचवां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम परिसर वैदिक मंत्रोच्चार व भजन - कीर्तन से गूंज उठा। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने भाग लेकर पूजा-अर्चना और सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार व हवन-पूजन के साथ हुई। आचार्यों ने भगवान सूर्य और भगवान शनि की विशेष पूजा कर आरती संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान से परिवार व समाज की खुशहाली की प्रार्थना की।

कार्यक्रम की विशेषताएँ कार्यक्रम के दौरान ...