समस्तीपुर, अगस्त 19 -- समस्तीपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहन रवाना किया गया। डीएम रोशन कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहन को रवाना किया। वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 3 किलोवाट तक के सोलर संयंत्र पर केंद्र सरकार द्वारा अधिकतम 78,000 तक की सब्सिडीप्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को तीन किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने पर केंद्र सरकार की ओर से अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही ह...