हरदोई, जून 22 -- हरदोई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई पीएम सूर्य घर योजना एवं नेडा की समीक्षा बैठक हुई। लम्बित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा ने पीओ नेडा को निर्देश दिये कि लक्ष्य के अनुरूप पीएम सूर्य घर योजना मे प्रगति सुनिश्चित करें। ऋृण सम्बन्धी लम्बित आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने स्मार्ट मीटर मे आ रही समस्याओं के सम्बन्ध मे जानकारी ली। कहा कि सोलर के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करायें। विभागीय लक्ष्य के अनुरूप प्रति माह सोलर प्लांट लगवायें। सोलर उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता बिजली को निर्देश दिये कि सोलर उपभोक्ताओं की बिजली समस्याओं का त्वरित निस्ता...