लखीसराय, जून 29 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले के सूर्यगढ़ा एवं चानन प्रखंड के अनुसूचित जनजाति बहुल टोले में किसानों की आय बढ़ाने और आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति को पत्र भेजकर इन क्षेत्रों का तकनीकी सर्वेक्षण कराने तथा कॉफी, लेमनग्रास, खस, तुलसी एवं अन्य औषधीय व सुगंधित पौधों की खेती की संभावनाओं का अध्ययन कराने का अनुरोध किया है। डीएम ने पत्र में कहा है कि यदि विशेषज्ञों की टीम सर्वेक्षण के बाद इन क्षेत्रों को उपयुक्त पाती है तो किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री उपलब्ध कराई जाए। यह भी पढ़ें- सूर्यगढ़ा व चानन के जनजातीय टोले में कॉफी व औषधीय पौधों की खेती की तैयारी साथ ही खेती के लिए प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन, प्...