लखीसराय, मार्च 21 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के चंदनपुरा स्थित वसंती दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को दुर्गा माता के द्वितीय स्वरूप ब्रह्यचारिणी माता की पूजा की गई। इसके साथ पुरानी बाजार, तीनमुहानी और बड़ी दुर्गा स्थान में भी पूजा की गई। अंशु पांडेय समेत अन्य ने पूजा तथा आरती की जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस बीच इन दुर्गा स्थानों में सजावट में वृद्धि की जा रही है। तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। दुर्गा पूजा के साथ-साथ ही छठ पूजा की भी तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...