लखीसराय, मार्च 26 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर में चर्चित खिलाड़ी स्व. अभिषेक झा उर्फ रोमी झा की स्मृति में शुरू हुए वालीबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार की रात में सूर्यगढ़ा स्पोर्टिंग की टीम ने मानो गांव की टीम को 3-1 से पराजित किया। विजयी टीम के खिलाड़ियों ने स्मेश, सर्विस और सुरक्षात्मक खेल का परिचय दिया। कप्तान सुग्गा झा, मोनू झा, राजन आदि का खेल अच्छा रहा। वहीं मानो की ओर से अविनाश , कारू आदि ने अच्छा खेला। एक दूसरे मैच में लय की टीम ने सूर्यगढ़ा की टीम को हरा दिया था। निर्णायक की भूमिका में रामाज्ञा सिंह और मनोज कुमार थे। इस अवसर पर थानाध्यक्ष रोहित कुमार , जिला परिषद सभापति प्रतिनिधि सजन कुमार , उप सभापति बालेश्वर सिंह समेत खेल प्रेमियों ने हौसला आफजाई की। संयोजक और वार्ड पार्षद रौशन कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.