लखीसराय, मई 27 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों का चुनाव बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर के आंबेडकर सभा भवन में शांति पूर्ण ढंग से संपनन्न हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच गुप्त मतदान के द्वारा 26 पार्ड पार्षदों ने इन तीन सदस्यों का चुनाव किया। इसके लिए मतपेटिका की व्यवस्था थी। यह भी पढ़ें- सूर्यगढ़ा नप के दो पुराने व एक नये चेहरे पर लोगों का भरोसाचुनाव परिणाम चुने गए सदस्यों में वार्ड 2 के वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल ने पूर्व सदस्य रौशन झा को 12-10 मतों से पराजित किया। चार मत अवैध घोषित किए गए। वार्ड 24 की वार्ड सदस्या ज्योति कुमारी ने नेहा पासवान को 13-10 मतों से हराया। तीन मत अवैध घोषित किए गए। सीताराम राम वार्ड 26 ने फूल कुमार वार्ड 3 को 14-2 मतों से पराजित किया। तीन मत अवैध पाए गए। यह भी पढ़ें...