नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तान बनने के बाद अकसर उनकी तूलना पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव से होती है। सूर्या ने भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि बल्ले से खराब फॉर्म के चलते उन्हें टी20 टीम से बाहर कर दिया गया, उनकी जगह अय्यर को अचानक टीम की बागडोस सौंपी गई। सूर्या की कप्तानी में भारत ने लगातार टी20 सीरीज जीती, मगर जैसे ही अय्यर के हाथों में कमान आई तो टीम इंडिया को आयरलैंड जैसी छोटी टीम के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, वहीं इंग्लैंड से टीम इंडिया 0-4 से हारी। लगातार दो सीरीज में सूपड़ा साफ कराने के बाद अय्यर की कप्तानी पर सवाल उठने लगे और उनकी तुलना सूर्यकुमार यादव से होने लगी। हालांकि भारत ने इसके बाद जिम्बाब्वे में टी20 सीरीज जीती, घर पर अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज को हराया, मगर ब...