नई दिल्ली, मार्च 29 -- आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया है। टॉस के वक्त केकेआर के कप्तान ने कहा है कि मैंने वानखेड़े के मैदान पर इस तरह की ताजा घांस कभी नहीं देखी है। दोनों टीमों ने मैच से पहले अपनी अंतिम 11 का ऐलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस की टीम में 2026 का टी-20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हैं, जबकि रोहित शर्मा को इंपैक्ट सब के रूप में ना शामिल करके प्लेइंग 11 में जगह दी गई है। आज के मैच के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार है। मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक ...