नई दिल्ली, मार्च 9 -- T20 World Cup 2024 के बाद जब सिलेक्टर्स ने सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20आई टीम का कप्तान बनाया था, तो हर कोई उस फैसले की आलोचना कर रहा था। इसके पीछे का कारण ये था कि हार्दिक पांड्या काफी समय से टीम इंडिया के वाइस कैप्टन थे और दर्जनों मैचों में कप्तानी कर चुके थे। हालांकि, सिलेक्टर्स का सूर्या को कप्तान बनाने का दांव अच्छा रहा और वह आज दुनिया के सबसे सफल टी20आई कप्तान बन चुके हैं। एशिया कप और टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव का विन पर्सेंटेज बतौर कप्तान टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा है। उन्होंने रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फुल मेंबर्स नेशन की टीम के कप्तानों में सबसे अच्छा जीत प्रतिशत अभी तक रोहित शर्मा के नाम था, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल जीतते ह...