नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- आदित्य धर की 'धुरंधर' का खुमार इस वक्त हर तरफ छाया हुआ है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाया है। फिल्म कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी धूम मचा रहे हैं। ऐसे में हर कोई 'धुरंधर' के गानों पर झूम रहा है। तो भला हमारे क्रिकेटर्स पीछे कैसे रहते। हाल ही में मुंबई इंडियंस के एक कार्यक्रम में क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव भी 'धुरंधर' के गाने पर झूमते नजर आए। सूर्यकुमार यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।'धुरंधर' के स्टाइल में सूर्यकुमार ने की एंट्री दरअसल, इंडियन क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव हाल ही में मुंबई इंडियंस के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस इवेंट में सूर्यकुमार ने 'धुरंधर' से अक्षय खन्ना के 'Fa9la' सॉन्ग के वायरल डांस स्...