नई दिल्ली, फरवरी 7 -- भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 84 रनों की दमदार पारी खेली। सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर ही भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाने में सफल रही। भारत के ज्यादातर बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। भारत के 4 बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंचे सके। सूर्यकुमार यादव इस बेहतरीन पारी की बदौलत बतौर कप्तान टी20 विश्व कप के डेब्यू इनिंग में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 49 गेंद में नाबाद 84 रन की पारी खेली। टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान डेब्यू पारी में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.