नई दिल्ली, जून 3 -- भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार का खराब फॉर्म का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे आईपीएल के दौरान रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे भारतीय टी20 कप्तान टी20 मुंबई लीग 2026 में भी पहले मैच में फ्लॉप रहे हैं और टीम को भी हार का सामना करना पड़ा है। नॉर्थ मुंबई पैंथर्स और ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान सूर्यकुमार 12 गेंदों में 19 रन ही बना सके। वानखेड़े स्टेडियम में अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने मुंबई नॉर्थ ईस्ट पर 21 रन की दमदार जीत हासिल की। सूर्या हाल ही में समाप्त इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भी रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। नॉर्थ मुंबई पैंथर्स और ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट के बीच हुए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंद में 19 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट ...