नई दिल्ली, जून 19 -- पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत पिछले कुछ दिनों से अपने बयानों के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने एक निजी यूट्यूब चैनल को लंबा इंटरव्यू दिया है, जिसमें तमाम तरह के खुलासे किए हैं और अपने विचार भी रखे हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने भारत के टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के जीतने के पीछे गौतम गंभीर के योगदान को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा है कि संजू सैसमन अगर शानदार बल्लेबाजी नहीं करते और सूर्यकुमार यादव अच्छी कप्तानी नहीं करते, समय पर बॉलिंग चेंज नहीं करते तो क्या इंडिया गंभीर के दम पर वर्ल्ड कप जीत लेती। श्रीसंत ने यहां तक कह दिया कि इस टी-20 वर्ल्ड कप के जीतने के पीछे खिलाड़ियों का ज्यादा योगदान था लेकिन क्रेडिट ज्यादा कोच को गया। यह भी पढ़ें- 'गंभीर हटाओ, धोनी लाओ', श्रीसंत के बयान से मची खलबली, क्यों कहा...