अयोध्या, मार्च 25 -- अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों और उनके चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ अयोध्या परिक्षेत्र में 'श्रीराम पर्व' का आयोजन निरंतर जारी है। इस महोत्सव के अंतर्गत सूर्य कुण्ड, दर्शन नगर में सात दिवसीय योग शिविर योग भारती के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति के निर्देशन में चल रहा है। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. राजपाल के संयोजन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग योग की बारीकियों को सीख रहे हैं। आयोजक इंजीनियर रवि तिवारी ने बताया कि वर्ष प्रतिपदा से शुरू हुआ यह अभियान अयोध्या के सर्वांगीण सांस्कृतिक एवं सामाजिक उत्थान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके तहत 16 चिन्हित स्थानों पर सामूहिक हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ और भारत माता की भव्य आरती के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.