मेरठ, मई 14 -- मेरठ भारतीय युवा जनशक्ति संगठन ने कंकरखेड़ा, चौक मोहल्ला निवासी सूर्यकांत निशंक को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन की ओर से जारी मनोनयन पत्र में बताया कि सूर्यकांत निशंक पुत्र बिजेन्द्र निशंक को युवा एकता, संगठनात्मक सक्रियता एवं सामाजिक कार्यों में उनकी रुचि और कुशलता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय युवा जनशक्ति संगठन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...