बलिया, मार्च 22 -- नगरा। सोनाड़ी गांव में रविवार को महर्षि सूरहू बाबा निर्माण समिति की बैठक रविवार को हुई। इसमें 22 अप्रैल को सूरहू बाबा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि 21 अप्रैल को अष्टयाम संकीर्तन का शुभारंभ होगा और 22 अप्रैल को पूर्णाहुति और बाबा का पूजन और श्रृंगार किया जाएगा तथा शाम को प्रसाद वितरण होगा। वार्षिकोत्सव में श्रीमुख शांडिल्य परिवार से जुड़े लगभग पांडेयपुर, उरैनी, रेकुआनसीरपुर, गोठाई,खारी, वरसडा सलेमपुर, गजियापुर, डिहवा चकरा, इसारीसलेमपुर, बहोरापुर, गढमलपुर सहुलाई, पूर, चकिया, अहिरौला जगदरा खेजुरी पकडी, सोबईबांध करनई,छपरा आदि दर्जनों गावों के लोगों का जमावड़ा होगा। इस मौके पर लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, इन्द्र जीत तिवारी, सुनील तिवारी, धनु तिवारी विनोद तिवारी राह...