पीलीभीत, अप्रैल 22 -- पीलीभीत। कविराज स्वामी सूरदास महाराज जी के पावन प्राकट्य दिवस पर ब्रजभाव रसिक परिकर पीलीभीत के परिकरों की ओर से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें श्रीधाम वृन्दावन से पधारे श्रीरास बिहारी सरकार कथा व्यास श्री गोकुल ठाकुर जी महाराज की कथा विश्राम के बाद भव्य विदाई की गई। नगर कीर्तन शेरों वाली मठिया से शुरू होकर श्रीगौरधाम मंदिर में निताई गौर है हरि बोल की ध्वनि के साथ विश्राम हुआ। नगर कीर्तन में सत्यप्रकाश अग्रवाल, जय सिंह राठौर, अक्षत चित्रांश, मयंक वर्मा, जगदीश लोधी, दीपक मौर्य, अमन, संजय, श्याम वर्मा सहित काफी संख्या में माताएं बहनें उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.