धनबाद, अप्रैल 22 -- धनबाद। सूरदास जयंती पर मंगलवार को दिव्यांगों के लिए कार्यरत राष्ट्रीय संस्था सक्षम की धनबाद जिला इकाई की ओर से नेत्रहीन विद्यार्थियों के आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम किया। अध्यक्ष सुनील अग्रवाल एवं सह सचिव गौतम चौरसिया ने धनबाद ब्लाइंड रिलीफ सोसाइटी के सहयोग से सरायढेला न्यू कॉलोनी में नेत्रहीन विद्यार्थियों के आवासीय विद्यालय पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों एवं पदाधिकारियों से संवाद करते हुए सक्षम संस्था तथा श्रीमन नरनारायण बाल भोग सेवा समिति, दुहाटांड के सौजन्य से बच्चों के बीच भोग प्रसाद पैकेट एवं शीतल पेय का वितरण किया। इसके बाद सीआईआईटीएम, हीरापुर स्थित सक्षम के अस्थायी कार्यालय में गोष्ठी हुई, जिसमें बच्चों ने सूरदास की रचनाओं का पाठ किया। यह भी पढ़ें- सूरदास महाराज जी के प्राकट्य दिवस पर निकाली गई संकीर्तन कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.