सूरत से जयपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट में बिगड़ी पैसेंजर की तबीयत; एयरपोर्ट पर कराई सुरक्षित लैंडिंग
जयपुर, अगस्त 19 -- जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को उस वक्त अचानक हलचल बढ़ गई, जब सूरत से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक पैसेंजर की तबीयत उड़ान के दौरान बिगड़ गई। विमान में मौजूद क्रू ने तत्काल स्थिति को संभाला और जयपुर एयरपोर्ट को मेडिकल इमरजेंसी की सूचना दी। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के तुरंत बाद पैसेंजर को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराते हुए अस्पताल भेजा गया। इधर, इसी एयरपोर्ट पर यात्रियों का इंतजार भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। स्पाइसजेट की जयपुर से दुबई जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट लगातार आठवें दिन देरी की वजह से यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। शाम को रवाना होने वाली फ्लाइट अब करीब छह घंटे से ज्यादा की देरी के बाद देर रात उड़ान भरने की संभावना है। ऐसे में एयरपोर्ट पर बैठे यात्रियों की नजरें लगातार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.