मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर लालकोठी मुहल्ला निवासी दिलीप पटेल के पुत्र करण कुमार (22) की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि करण सूरत से घर लौट रहा था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह दोस्त के साथ सोमवार को सूरत से घर लौट रहा था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब छह बजे करण ट्रेन के दरवाजे के पास आया था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। दोस्त ने अगला स्टेशन पर उतरकर रेल पुलिस को सूचना दी। रेल पुलिस ने करीब छह घंटे बाद शव बरामद किया। यह भी पढ़ें- नौकरी करने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की दोपहर एंबुलेंस से करण का शव गांव पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...