कुशीनगर, अप्रैल 23 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार निवासी एक युवक के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। युवक 17 अप्रैल को सूरत से ट्रेन में बैठकर अपने घर के लिए निकला था, लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा है। परिजनों ने युवक की खोजबीन के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी है।जोकवा बाजार निवासी मुन्ना यादव पुत्र छोटे लाल यादव सूरत के पांडेसरी स्थित अवरिआ सोसायटी राम मंदिर के पास रहकर काम करता था। रसोई गैस की किल्लत के चलते वह घर लौटने के लिए 17 अप्रैल को ट्रेन से देवरिया के लिए रवाना हुआ था। 19 अप्रैल को उसकी परिजनों से आखिरी बार बात हुई, जिसमें उसने बताया कि उसका मोबाइल बंद हो गया है और वह किसी अन्य के फोन से बात कर रहा है। उसने पैर में चोट लगने की बात कहते हुए एक हजार रुपये भेजने को कहा।...