गिरडीह, मई 22 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा के रघैयडीह गांव में गुरुवार सुबह 26 वर्षीय प्रवासी मजदूर प्रदीप तुरी का शव पहुंचते ही वहां का माहौल गमगीन हो गया और युवक के शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। परिजनों के चित्कार से लोग मायूस थे। वहीं स्थानीय लोग परिजनों को समझा बुझा रहे थे। फिर युवक के शव को देख परिजन बेसुध हो रहे थे। घटना के संबंध मे बताया जाता है कि सरयू तुरी के पुत्र प्रदीप तुरी लगभग दो माह पूर्व मजदूरी करने सूरत शहर गया था। वह सूरत शहर के वेसु में रह रहा था। इस बीच 15 मई को वह तीन मंजिला की छत से नीचे गिर गए। घायलावस्था में इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 19 मई की देर रात प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद एम्बुलेंस से उसका शव महेशमुंडा के रघैयडीह गांव लाया गया...