रिषिकेष, अप्रैल 19 -- कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष के रूप में सूरत सिंह कोहली की नियुक्ति की गई है। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर कोहली ने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी और इसके लिए क्षेत्र में अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित एक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ मदन लाल ने बताया कि अधिवक्ता सूरत सिंह कोहली को महानगर अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसका कांग्रेसजनों ने स्वागत किया। पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और पीसीसी जयेंन्द्र रमोला ने कहा कि नये अध्यक्ष कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे l स्वागत करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मोहन शर्मा, बैसाख सिंह पयाल, च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.