सूरत, मार्च 9 -- गुजरात के सूरत में दो कॉलेज छात्राओं की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। दोनों युवतियों के शव एक मंदिर के वॉशरूम से बरामद हुए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि उन्होंने आत्महत्या के तरीकों के बारे में ChatGPT पर सर्च किया था। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक शब्द में प्रतिक्रिया दी है- "Yikes" पुलिस के अनुसार दोनों युवतियां 18 से 20 वर्ष की उम्र की थीं और बचपन की दोस्त थीं। शुक्रवार सुबह वे कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जब पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की, तो वह उन्हें शहर के स्वामिनारायण मंदिर तक ले गई। यह भी पढ़ें- दिल्ली ...