बिहारशरीफ, मार्च 6 -- परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, निष्पक्ष जांच व 10 लाख मुआवजे की मांग फोटो : हिलसा 01-हिलसा के मंजीतपुर गांव में मजदूर का शव आने के बाद रोते-बिलखते परिजन। हिलसा, निज प्रतिनिधि। गुजरात के सूरत में हिलसा थाना क्षेत्र के मंजीतपुर गांव के एक मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान हरदेव पासवान के 38 वर्षीय पुत्र मुकुल पासवान के रूप में हुई है। परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए निष्पक्ष जांच व 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। शुक्रवार को मुकुल का शव गांव लाया गया। परिजनों के अनुसार मुकुल करीब 12 वर्षों से सूरत रहकर प्राइवेट कंपनी में वेल्डिंग का काम करते थे। समय-समय पर अपने गांव आते-जाते रहते थे। करीब दो महीने पहले ही वह वापस सूरत गए थे। वे अपने गांव के ही मुनारीक पासवान, विकास पासवान और नीरज पासवान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.