सूरत, फरवरी 25 -- गुजरात में सूरत शहर के वेसु इलाके से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां पर एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खाकर सामूहिक आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि परिवार की सबसे छोटी बेटी को बचा लिया गया। जिस परिवार ने यह कदम उठाया, वह बिहार का रहने वाला था। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना वेसु की हैप्पी एलिगेंस बिल्डिंग में मंगलवार की शाम को हुई थी, जहां पर रहने वाले खेतान परिवार ने एक शख्स से परेशान होकर खुदकुशी करने की कोशिश की। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में उसने एक शख्स पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाने के साथ ही अपने पालतू डॉगी को लेकर चिंता जताई है, साथ ही परिवार के सदस्यों के नए कपड़ों को पटना में रहने वाली मां के पास भेजने की अपील की है।पति-पत्नी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.