सूरत में महाराष्ट्र निगम की 2 बसें टकराईं; एक धू-धू कर जली, अब तक 7 मौतें, 40 घायल
सूरत, जून 2 -- गुजरात के सूरत जिले में नेशनल हाईवे 53 पर मंगलवार को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की दो बसों में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब एक बेकाबू बस पानी के टैंकर से टकराकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गई और सामने से आ रही दूसरी बस से टकराकर पलट गई। पलटने के बाद बस में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 40 लोग घायल भी हुए हैं। घायल लोगों को बारडोली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।आईजी ने बताया कैसे हुआ हादसा? सूरत (ग्रामीण) के इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) प्रेम वीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना सूरत जिले के बारडोली तालुका के उवा गांव के पास नेशनल हाईवे 53 पर हुई। दुर्घटना तब हुई जब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की एक यात्री बस ने पीछे से एक पानी के टैंकर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.