सूरत, जुलाई 9 -- गुजरात के सूरत में बीते दिनों हुई भारी बारिश ने शहर में हाहाकार मचाकर रख दिया है। पानी आसमान से आफत की तरह बरसा और शहर के ज्यादातर इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। क्या रहवासी इलाके, क्या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सभी बारिश के कहर का शिकार बने और जलमग्न हो गए। इस दौरान भारी वर्षा की वजह से हुए हादसों में मरने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 17 तक पहुंच चुका है। इनमें से छह शव आज बरामद किए गए, जिसके बाद उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा 3600 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है, साथ ही निचले इलाकों में रहने वाले 4,300 से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है। उधर शहर में लगातार बिगड़ रहे हालात के बीच मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की और बाढ़ की...