सूरत, अप्रैल 27 -- गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक शख्स अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी। लेकिन इसके दो दिन बाद पति खुद गायब हो गया। साथ में एक नोट भी छोड़ गया। इस नोट में जो लिखा था वो होश उड़ाने वाला था। कुछ दिनों पहले लापता हुई पत्नी की हत्या की गई थी और हत्यारा कोई और नहीं बल्कि खुद उसका पति था। पति कुछ सालों से बेरोजगार था और पत्नी डायटीशियन थी। जानकारी के मुताबिक, उसी ने पत्नी की हत्या की और शव पर सीमेंट और फोम लगाकर एक बॉक्स में बंद कर दिया। गायब होने से पहले पति 40 साल के विशाल साल्वी ने खुद उस नोट में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया था कि पत्नी शिल्पा का शव सलाबतपुरा इलाके में स्थित उसके पुराने पुश्तैनी घर में रखे बॉक्स में ...