गांधीनगर, जुलाई 15 -- गुजरात की राजधानी गांधीनगर में बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें सूरत में बीते हफ्ते (6 और 7 जुलाई) बने बाढ़ जैसे हालातों से प्रभावित व्यापारियों और कारोबारियों के लिए पुनर्वास सहायता पैकेज की घोषणा की गई। इस पैकेज के अंतर्गत भारी बारिश से प्रभावित दुकानदारों व व्यापारियों के लिए 1 लाख रुपए तक की एकमुश्त आर्थिक सहायता, लोन पर ब्याज सब्सिडी और रिहायशी व कमर्शियल प्रॉपर्टी पर एक साल के लिए म्युनिसिपल प्रॉपर्टी टैक्स माफ करना शामिल है। पैकेज की घोषणा में राज्य सरकार ने केवल बड़े दुकानदारों या व्यापारियों का ही ध्यान नहीं रखा है, बल्कि सड़क किनारे ठेला लगाने वालों, हाथगाड़ी मालिकों और छोटी व बड़ी केबिन के मालिकों के लिए भी मुआवजे की घोषणा की है। राज्य सरकार की योजना के अनुसा...