सूरत में प्रलय जैसे हालात: बाढ़ से सड़कें नदियां और कई इलाके डूबे, 3800 से अधिक रेस्क्यू; 9 मौतें
सूरत, जुलाई 9 -- Surat Flood: गुजरात के सूरत में भारी बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं। पिछले 24 गंटे में 358 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। शहर में बाढ़ जैसे हालात हैं। अधिकारियों के अनुसार 3,800 से ज्यादा लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में बिजली का करंट लगने, पेड़ गिरने और डूबने से नौ लोगों की मौत हो गई। शहर के कई घरों, व्यावसायिक परिसरों और दुकानों में पानी भर गया। अधिकारियों के अनुसार, वराछा स्थित पोद्दार आर्केड की भूतल की दुकानें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। जलभराव के कारण सिटी बस सहित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी प्रभावित रहीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग घुटनों तक पानी में चलते दिखाई दिए। जलमग्न क्षेत्रों में ऊंची इमारतों में रह रहे लोगों तक भोजन के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.