सूरत, जून 30 -- गुजरात के सूरत शहर में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार SUV की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसा शहर के सचिन इलाके के इक्लेरा में उस वक्त हुआ, जब वह बच्ची सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान वहां से एक काले रंग की SUV बेहद तेज रफ्तार में निकली, और बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची हवा में कई फीट ऊपर उछलने के बाद कई मीटर दूर जा गिरी। हैरानी की बात यह है कि इस दुर्घटना के बाद भी आरोपी ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी, और कार को भगा ले गया, जिसके चलते सड़क पर जा गिरी बच्ची, एकबार फिर उस वाहन की चपेट में आ गई। इस बार कार का अगला और पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना सड़क पर लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका तीन सेकेंड का एक वीडियो भी सामने आ...